देश की खबरें | महाराष्ट्र ‘‘नकली’’ दवाओं की बिक्री नहीं होने देगा: मंत्री ने रामदेव से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की कोरोना वायरस दवा पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को योग गुरू को आगाह किया कि राज्य सरकार ‘‘नकली’’ दवाओं की बिक्री नहीं होने देगी।

मुंबई, 25 जून बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद की कोरोना वायरस दवा पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को योग गुरू को आगाह किया कि राज्य सरकार ‘‘नकली’’ दवाओं की बिक्री नहीं होने देगी।

पतंजलि आयुर्वेद ने मंगलवार को कोरोनिल दवा पेश करते हुए दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज ढूंढ लिया है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला.

देशमुख ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जयपुर यह पता लगाएगा कि क्या ‘कोरोनिल’ का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। रामदेव को चेतावनी है कि महाराष्ट्र नकली दवाओं की बिक्री की अनुमति नहीं देगा।’’

बाद में पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने कंपनी को इस उत्पाद की बिक्री की अनुमति नहीं दी है क्योंकि उसने चिकित्सकीय परीक्षण नहीं किए हैं।

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘पतंजलि के विज्ञापन के खिलाफ कई राज्यों में शिकायतें की गई है क्योंकि मंत्रालय या भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है।’’

देशमुख ने कहा, ‘‘अगर उन्होंने महाराष्ट्र में दवाई बेचने या यह प्रचार करने की कोशिश की कि इससे कोविड-19 का इलाज किया जा सकता है तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\