देश की खबरें | महाराष्ट्र में अंतिम वर्ष की परीक्षा के तौर तरीके पर सोमवार को होगा फैसला : उदय सामंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को बताया कि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के तौर-तरीकों की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 अगस्त महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने शनिवार को बताया कि अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के तौर-तरीकों की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा था कि अंतिम वर्ष के छात्रों को बिना परीक्षा कराए प्रोन्नत नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े | Amit Shah Health Update: गृह मंत्री अमित शाह हुए ठीक, जल्द ही AIIMS से होंगे डिस्चार्ज.

संवाददातताओं से बातचीत में सामंत ने कहा, ‘‘स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्रों की परीक्षा कैसे कराई जाएगी, इस संबंध में सोमवार को हम अपना पहला फैसला घोषित करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विद्यार्थियों की सुरक्षा सार्वेच्च है और उनकी सुरक्षा से समझौता किए बिना फैसला लिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Martyr Prashant Sharma: उत्तर प्रदेश सरकार शहीद प्रशांत शर्मा के परिजनों को देगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घर के एक सदस्य को नौकरी.

सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विभाग को सभी एहतियातों के साथ साधारण तरीके से परीक्षा कराने को कहा है।

मंत्री ने कहा कि किस तरह परीक्षा कराई जाए, इस पर सिफारिश देने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुहास पेडणेकर के नेतृत्व में छह सदस्यीय समिति गठित की गई है।

गौरतलब है कि शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को आधार बनाकर परीक्षा कराने का विरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\