देश की खबरें | महाराष्ट्र: बेरोजगार व्यक्ति महंगी मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने महंगी मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक बेरोजगार व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 4.15 लाख रुपये के आठ वाहन जब्त किए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने महंगी मोटरसाइकिल चुराने के आरोप में एक बेरोजगार व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 4.15 लाख रुपये के आठ वाहन जब्त किए हैं।

जिले में महंगी मोटरसाइकिल चोरी होने की कई शिकायतें मिली थीं।

यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.

सहायक पुलिस निरीक्षक परशुराम लोंडे ने कहा कि इन शिकायतों की जांच के दौरान पुलिस को साहपुर तालुका से एक व्यक्ति संजय डोंगरे के बारे में जानकारी मिली कि वह अपने दोपहिया वाहनों को बार-बार बदलता था और कई महंगी मोटरसाइकिलें चलाता था।

डोंगरे के पास बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की महंगी बाइक थी, जिसे वह बेचने की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़े | Bihar: चुनाव परिणाम के बाद पहली बार बोले तेजस्वी- जनता का फैसला हमारे साथ, नैतिकता हो तो कुर्सी छोड़ दें नीतीश.

पुलिस ने एक योजना तैयार की जिसके तहत उन्होंने वाहन खरीदने की पेशकश कर उसे साहपुर में एक स्थान पर बुलाया और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने कहा कि उसके पास से आठ दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने ठाणे के पदघा, वाशिंद, उल्हासनगर और पड़ोसी नासिक जिले के इगतपुरी से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं।

पुलिस ने कहा कि वह वाहनों की चोरी करने के बाद कुछ समय के लिए उनका इस्तेमाल करता था और फिर उन्हें बेचता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\