देश की खबरें | महाराष्ट्र : गढ़चिरौली जिले में तेंदुए और बाघ के हमले में दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पशु हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और सात वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।

गढ़चिरौली, 17 सितंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पशु हमले की अलग-अलग घटनाओं में एक बुजुर्ग और सात वर्ष के बच्चे की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उप वन संरक्षक (डीसीएफ) वडसा धर्मवीर साल्विथल ने कहा कि मंगलवार को जिले के अरमोरी तालुका के देलोधा गांव में 62 वर्षीय एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला किया, जिसमें बुजुर्ग व्यक्ति की जान चली गई।

उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति मशरूम लेने के लिए एक बाग में गया था और जब वह शाम को घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई और बुधवार को सुबह उसका शव जंगल में मिला।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गढ़चिरौली के चमोर्शी तालुका के मार्कंडा (कंसोबा) वन में सात वर्षीय एक लड़के पर तेंदुए ने हमला किया और उसे मार दिया।

उन्होंने कहा कि बालक मनोज देवावर अपने परिवार के साथ भेड़ चराने गया था, तभी एक तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे मार डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू