देश की खबरें | महाराष्ट्र: दो बाइक सवार लोगों ने राकांपा कार्यकर्ता की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की 39 वर्षीय एक महिला कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की प्रमुख की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बहस होने के बाद हत्या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुम्बई, एक दिसम्बर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की 39 वर्षीय एक महिला कार्यकर्ता एवं महिला संगठन की प्रमुख की दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बहस होने के बाद हत्या कर दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई। मृतका की पहचान रेखा भाउसाहेब जरे के तौर पर हुई है, जो अपनी मां, बेटे और एक दोस्त के साथ पुणे से अहमदनगर जा रही थीं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के समर्थन में उतरेंगी शाहीन बाग की ‘दबंग दादी बिलकिस बानो’, आंदोलन में होंगी शामिल.

उन्होंने बताया कि यहां से 230 किलोमीटर दूर एक स्थान पर उसने अपनी कार को एक मोटरसाइकिल से आगे निकाला था, जिसके बाद आरोपियों ने अपने दोपहिया वाहन को बीच सड़क पर कार के आगे लाकर खड़ा कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद जरे और उनके बीच बहस हुई और कार में बैठे महिला के एक रिश्तेदार ने हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन बहस बढ़ती गई। इस दौरान बाइक सवार ने एक चाकू निकाल जरे का गला रेत दिया और वह वहीं गिर गईं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार.

उन्होंने बताया कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर के सुपा पुलिस थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

जरे महिलाओं के कल्याण के लिए काम करने वाली एक स्थानीय संस्था, ‘यशस्विनी महिला ब्रिगेड’ की अध्यक्ष थीं।

निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी