देश की खबरें | महाराष्ट्र: चंद्रपुर वन्य क्षेत्र में बाघ और तेंदुआ मृत पाये गए
जियो

चंद्रपुर, 10 जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के वन क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में एक बाघ और एक तेंदुआ मृत पाए गए। वन अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

टीएटीआर के मुख्य संरक्षक एन आर प्रवीण ने बताया कि जिले के ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व में मोहराली वन क्षेत्र के सीतारामपीठ में बुधवार दोपहर को बाघ का कंकाल मिला था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: ग्रेच्युटी से जुड़ी ये अहम बात क्या जानते हैं आप, मिल रही है अच्छी-खासी आयकर छूट.

उन्होंने कहा कि शायद बाघ की मौत चार दिन पहले हो हुई होगी क्योंकि वह सड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बाघ की मौत की जांच की जा रही है।

इस बीच, बुधवार को चंद्रपुर के साओली वन क्षेत्र में एक तेंदुआ मृत पाया गया।

यह भी पढ़े | Good News: कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 को लेकर मुंबई से जुड़े ये सकारात्मक आंकड़े जारी किए.

तेंदुए को जिला मुख्यालय से 60 किमी दूर साओली वन क्षेत्र के संभाग संख्या 1534 में जंगली सूअरों के लिए बिछाए गए जाल में फंसा पाया गया।

चंद्रपुर क्षेत्र के मुख्य वन संरक्षक एस वी रामाराव ने मौत की पुष्टि की और कहा कि अधिकारी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)