देश की खबरें | महाराष्ट्र: भारी बारिश के कारण हिंगोली और नांदेड़ जिलों में तीन गांवों को खाली कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश होने से आसना नदी में आई बाढ़ के कारण महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिलों के तीन गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

औरंगाबाद/ मुंबई, नौ जुलाई भारी बारिश होने से आसना नदी में आई बाढ़ के कारण महाराष्ट्र के हिंगोली और नांदेड़ जिलों के तीन गांवों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वहीं, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक वर्षा में वृद्धि का पूर्वानुमान लगाया है।

अधिकारियों ने बताया कि हिंगोली जिले के वसमत तालुका में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि हिंगोली जिले के पड़ोस में स्थित नांदेड़ जिले में आसना नदी के निचले इलाके में बसे हडगांव गांव के कुछ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

जिले एक शीर्ष एक अधिकारी ने बताया कि अबतक कम से कम 200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मराठवाड़ा क्षेत्र के तहत आने वाले हिंगोली जिले में, जो राजधानी मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित है, पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

अधिकारी ने‘ पीटीआई-’ को बताया, ‘‘भारी बारिश की वजह से शुक्रवार रात को हिंगोली जिले से बहने वाली आसना नदी में बाढ़ आ गई। इसकी वजह से वसमत तहसील के निचले इलाके में बसे कुरुंदा और किन्होला गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\