Maharashtra: ठाणे में एक कंटेनर ट्रक के पलटने से तीन बच्चियों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में कोयला उतारने के दौरान एक कंटेनर ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे दब गईं तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई.
ठाणे (महाराष्ट्र), 26 जनवरी : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भिवंडी तहसील में कोयला उतारने के दौरान एक कंटेनर ट्रक के पलट जाने से उसके नीचे दब गईं तीन नाबालिग बहनों की मौत हो गई. भिवंडी तालुका थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना टेम्बिविली गांव में मंगलवार रात एक ईंट भट्टे पर घटी.
एक कंटेनर ट्रक ईंट भट्टे पर कोयला उतार रहा था तभी उसके ‘हाइड्रोलिक सिस्टम’ में खराबी आ गई, जिससे ट्रक एक तरफ झुक गया और वहीं पास में सो रहीं तीनों बच्चियों पर गिर गया. यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर अश्लील तस्वीरों पर ब्लैकमेलिंग के चलते कर्नाटक में शख्स ने की आत्महत्या
उन्होंने बताया कि मृतक बच्चियों की उम्र तीन से सात साल के बीच थी. वे ईंट भट्टे में काम करने वाले एक मजदूर की बेटियां थी. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है.
Tags
संबंधित खबरें
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान की आशंका
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
Ahilyanagar School Girl Acid Attack: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में शर्मनाक वारदात, स्कूल से लौट रही मासूम बच्ची पर अज्ञात व्यक्ति ने किया एसिड अटैक
\