देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे नगर निगम ने जर्जर इमारतों को खाली करने का आदेश दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे जर्जर स्थिति वाली इमारतों में रहने वाले लोगों से तुरंत इमारतों को खाली करवाएं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 28 मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में नगर निगम ने अपने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे जर्जर स्थिति वाली इमारतों में रहने वाले लोगों से तुरंत इमारतों को खाली करवाएं। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ठाणे नगर निगम आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने शनिवार को शहर में मानसून पूर्व की तैयारियों और जर्जर स्थिति वाली इमारतों का जायजा लेने के दौरान यह निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि शहर में कम से कम 86 जर्जर स्थिति वाली इमारतें श्रेणी ‘सी-1’ के तहत आती हैं, जिनमें से 37 को खाली कर दिया गया है और 49 में अभी भी लोग रह रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा शहर में ‘सी-1’ श्रेणी की 192 इमारतें और भी हैं। उन्होंने बताया कि ‘सी-1’ और ‘सी-2’ इमारतों की बिजली और पानी की आपूर्ति में कटौती की जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि नगर निगम प्रमुख ने कहा है कि निगम जर्जर स्थिति वाली इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक आवास ढूंढेगा, जबकि अनधिकृत जर्जर स्थिति वाली इमारतों में रहने वालों को अस्थायी रूप से विद्यालयों में ठहराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘सी-2’ श्रेणी की इमारतों में रहने वालों को पास के विद्यालयों के पारगमन शिविर में ठहराया जाएगा। ‘सी-2’ श्रेणी को अभी खाली कराया जाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)