देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाकरे और फडनवीस ने बाढ़ प्रभावित इलाके में की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके पूर्ववर्ती एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडनवीस ने शुक्रवार को कोल्हापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके में मुलाकात की।

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर के मुताबिक ठाकरे आज सुबह कोल्हापुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए पहुंचे। ठाकरे को जब पता चला कि फडनवीस भी उसी इलाके में हैं, तो उन्होंने भाजपा नेता से मिलने के लिए एक संदेश भेजा। दोनों नेता शाहूवाड़ी में मिले और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

ठाकरे ने कहा,‘‘बाढ़ पीड़ितों के कल्याण के लिए तीन राजनीतिक दल शुरुआत से ही मेरे साथ हैं। यदि चौथा दल भी इन राहत कार्यों में शामिल होता है तो और भी बेहतर होगा।’’

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शिव सेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन वाली सरकार के नेता हैं। फडनवीस ने ठाकरे से अपनी मुलाकात को लेकर कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड