Maharashtra: पुणे में तेज रफ्तार SUV ने कई महिलाओं को कुचला, 5 की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई.

Road Accident (Photo: PTI)

पुणे, 14 फरवरी : महाराष्ट्र के पुणे जिले में नासिक-पुणे राजमार्ग पार कर रही महिलाओं के समूह को एक तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गयी हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : UP: आग में 2 महिलाओं की मौत के बाद अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब 17 महिलाओं का एक समूह रात करीब पौने ग्यारह बजे पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास खानपान (कैटरिंग) के काम के लिए मैरिज हॉल पहुंचने के लिए राजमार्ग पार कर रहा था.

खेड़ थाने के पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “ये महिलाएं पुणे शहर से पुणे-नासिक राजमार्ग के किनारे स्थित एक मैरिज हॉल में खानपान के काम से आई थीं. जब वे राजमार्ग पार कर रही थीं, एक एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) ने उन्हें टक्कर मार दी.

दुर्घटना के बाद, एसयूवी चालक ‘यू-टर्न’ लेने से पहले आगे बढ़ गया और वापस पुणे की ओर चला गया.” उन्होंने बताया कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि अज्ञात एसयूवी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mumbai Local Train Viral Video: मुंबई लोकल में मौत को मात! दरवाजे से लटकी महिला चलती ट्रेन से गिरी, यात्रियों की सूझबूझ से बची जान

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट