देश की खबरें | महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस सेवा के संचालन के 75 साल पूरे हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की ओर से बसों के संचालन को बृहस्पतिवार को 75 वर्ष पूरे हो गए। इसने एक जून 1948 को अपनी पहले सेवा शुरू की थी।
मुंबई, एक जून महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की ओर से बसों के संचालन को बृहस्पतिवार को 75 वर्ष पूरे हो गए। इसने एक जून 1948 को अपनी पहले सेवा शुरू की थी।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मौके पर एमएसआरटीसी के अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि निगम लोगों को अच्छी सेवा प्रदान करना जारी रखेगा।
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि एमएसआरटीसी का सफर एक जून 1948 को पुणे-अहमदनगर मार्ग पर पहली बस सेवा के साथ शुरू हुआ और यह अपनी आरामदायक और सुरक्षित यात्री सेवा की बदौलत आम लोगों की जीवन रेखा बन गई।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 'लाल परी' बसें वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में भी लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। राज्य के लोग निगम की बसों को उनके लाल रंग की वजह से ‘लाल परी’ कहते हैं।
एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि निगम के पास वर्तमान में 16,000 से अधिक बसों का बेड़ा है, जिनमें से 14,500 से अधिक बसें प्रतिदिन सड़कों पर उतरती हैं।
उन्होंने कहा कि इन सरकारी बसों में 57 लाख से अधिक लोग यात्रा करते हैं जिनमें महाराष्ट्र के अलावा पड़ोसी राज्य कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात और मध्य प्रदेश के मुसाफिर भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)