देश की खबरें | महाराष्ट्र : लातूर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लातूर, चार मार्च मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक घटना में टेम्पो में ले जाई जा रही नौ भेड़ों की भी मौत हो गई।
लातूर तहसील में शुक्रवार रात सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा जोड़ जावला गांव के पास हुआ। अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार कलंब की ओर जा रहे थे।
उप निरीक्षक नंदकिशोर कांबले ने बताया कि गेटगांव पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शवों को लातूर के सरकारी अस्पताल ले गई।
पुलिस के एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि इससे कुछ घंटे पहले अहमदपुर तहसील के शिरूर ताजबंद-मुखेड़ पर ओमरगा पाटी के पास इसी तरह की दुर्घटना में दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान हामिद चंदूलाल सैय्यद (45) और आनंद गोविंदराव कदम के रूप में हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)