देश की खबरें | महाराष्ट्र: कल्याण में भाजपा विधायक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए शिवसेना विधायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, मंगलवार को विपक्षी दल भाजपा के विधायक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चले गए।
ठाणे, 26 जनवरी कल्याण से शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, मंगलवार को विपक्षी दल भाजपा के विधायक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में चले गए।
शिंदे ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने का उनका कोई पूर्वनियोजित इरादा नहीं था और उन्होंने अंत समय में कार्यक्रम में जाने का फैसला लिया।
शिंदे के पिता एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री हैं।
कल्याण में नए बने पटरिपुल आरओबी के पास स्थित रोड जंक्शन का नामकरण सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखने के लिए डोम्बिवली से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में शामिल होकर श्रोताओं को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, “हालांकि, महामारी के दौर में सामाजिक दूरी बनाना जरूरी है लेकिन नागरिकों और नेताओं के दिलों के बीच दूरी नहीं होनी चाहिए।”
श्रोताओं में ज्यादातर भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)