देश की खबरें | महाराष्ट्र: कार में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार में लगी आग के कारण कार सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कार में लगी आग के कारण कार सवार 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय शिंदे राकांपा की तालुका इकाई का उपाध्यक्ष था।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,619 नए मामले सामने आए, नौ और मरीजों की मौत.

अधिकारी ने कहा, "यह घटना मंगलवार दोपहर को हुई, जब कीटनाशक खरीदने के लिए साकोर गांव का निवासी शिंदे मुंबई-आगरा मार्ग पर पिंपलगांव जा रहा था।"

उन्होंने कहा, "बिजली के तारों में संभवत: हुए शॉर्ट-सर्किट की वजह से पिंपलगांव बसवंत टोल प्लाजा के पास कार में आग लग गई।"

यह भी पढ़े | Heavy Rains In Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश की वजह से सोलापुर के उज्जैन बांध में बढ़ा जल स्तर, 200,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

अधिकारी ने कहा, "हमें कार के अंदर हैंड सैनिटाइटर की एक बोतल मिली, और हमें शक है कि शायद इस वजह से यह आग फैल गयी होगी क्योंकि यह एक ज्वलनशील पदार्थ है।"

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद, दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक शिंदे की मौत हो चुकी थी।

अधिकारी ने कहा कि पिंपलगांव बसवंत थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\