देश की खबरें | महाराष्ट्र : कार चला रही नब्बे साल की नानी बनी आकर्षण का केन्द्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिले की करीब 90 साल की नानी का पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार चलाने का वीडियो फिलहाल काफी लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर नानी की खूब तारीफ हो रही है।

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 जनवरी ठाणे जिले की करीब 90 साल की नानी का पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ कार चलाने का वीडियो फिलहाल काफी लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर नानी की खूब तारीफ हो रही है।

नानी गंगाबाई मिरकुटे के परिवार का कहना है कि वह प्राधिकरण से उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस लेने का प्रयास कर रहे हैं। बदलापुर के दाहागांव की रहने वाली नानी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जीवन में उम्र नहीं आत्मविश्वास मायने रखता है।

ड्राइविंग सीट पर बैठी नानी ने बताया, ‘‘मैं कार चलाना सिखना चाहती थी और मेरे नाती ने कुछ साल पहले मुझे सिखाया। और मैं अभी भी पूरे विश्वास के साथ कार चला पाती हूं।’’

उनके नाती विकास भोईर जिले के खरदी गांव में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 1931 में जन्मी नानी इस साल एक जून को 90 साल की हो जाएंगी। उन्होंने बताया, ‘‘करीब तीन साल पहले नानी हमारे घर खरदी आयी थी। मैं उन्हें कार से डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था। मैंने यूं ही पूछ लिया कि क्या वह कार चलाना चाहती हैं, उन्होंने तुरंत जवाब दिया क्यों नहीं? मैंने उन्हें कार चलानी सिखायी और वह मैदान में अभ्यास करने लगीं।’’

भोईर ने कहा, ‘‘वहां से हुई उनके कार चलाने की शुरुआत। हाल ही में मैंने कार खरीदी और उनसे आशीर्वाद लेने गया। वह तुरंत ड्राइविंग सीट पर बैठ गईं और चलाना शुरू कर दिया। उन्होंने ऐसे मुझे आशीर्वाद दिया। मैंने कार चलाते हुए उनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। लोगों ने उनकी खूब तारीफ की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले कुछ दस्तावेज की कमियों के कारण ऐसा नहीं हो पाया था। अब हम जून में उनके जन्मदिन पर उन्हें लाइसेंस देने की योजना बना रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया स्थानीय आरटीओ में चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी