देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में अब तक दस लाख से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अब तक 10.15 लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा चुकी है और इनमें से आठ लाख से अधिक लोग संक्रमित नहीं पाए गए।
ठाणे, 14 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अब तक 10.15 लाख लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की जा चुकी है और इनमें से आठ लाख से अधिक लोग संक्रमित नहीं पाए गए।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को संक्रमण के 959 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गई है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोविड-19 से 39 मरीजों की मौत हो गई जिससे यहां संक्रमण से मृतकों की संख्या 4,913 पर पहुंच गई।
जिले में अभी कोविड-19 के 14,548 मरीज उपचाराधीन हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
Eid Mubarak 2026 Best AI Prompts: रचनात्मक शुभकामनाओं के लिए बेहतरीन AI प्रॉम्प्ट्स और कैनवा टेम्पलेट्स
Eid-ul-Fitr 2026 Namaz Guide: ईद की नमाज अदा करने का सही तरीका और जरूरी नियम
Eid Mubarak Wishes For Husband and Wife: पति-पत्नी के लिए खास ईद मुबारक संदेश, इस तरह बढ़ाएं रिश्तों में मिठास
IPL से पहले ऑनलाइन सट्टेबाजी पर सरकार का बड़ा एक्शन, 300 से अधिक अवैध वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक
\