देश की खबरें | पार्टी लाइन से हटकर महाराष्ट्र के विधायकों ने मराठा आरक्षण को लेकर मुंबई में प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के बाहर प्रदर्शन किया।

मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग के समर्थन में बृहस्पतिवार को कई विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय ‘मंत्रालय’ के बाहर प्रदर्शन किया।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना के दोनों गुटों और कांग्रेस के विधायक सुबह सचिवालय के गेट पर जमा हुए और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग में नारे लगाए।

यह दूसरा दिन है जब विभिन्न राजनीतिक दलों के विधायकों ने आरक्षण की मांग के समर्थन में मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया है।

निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का यह कदम मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे की राजनीतिक दलों के नेताओं को गांव में प्रवेश से रोकने की अपील के मद्देनजर आया है। जरांगे आरक्षण की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।

इस सप्ताह की शुरुआत में आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं देखी गईं।

मराठवाड़ा के पांच जिलों में सरकारी बसों को निलंबित कर दिया गया जबकि बीड के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया और इंटरनेट सेवा रोक दी गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के आवास को निशाना बनाया था।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर हालिया प्रदर्शन के मद्देनजर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने बुधवार को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

सर्वदलीय बैठक में नेताओं ने एक प्रस्ताव पारित किया था और जरांगे से अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म करने की अपील की थी। लेकिन जरांगे ने यह कहकर अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया कि आखिर सरकार को मराठाओं के लिए आरक्षण मुहैया कराने में और अधिक समय की आवश्यकता क्यों है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सरकार को आरक्षण लागू करने के वास्ते कानूनी पहलुओं पर विचार के लिए समय चाहिए जबकि जरांगे ने पूछा कि अधिक समय की आवश्यकता क्यों है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें