देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे की एक इमारत में लिफ्ट के 'डक्ट' में गिरने से नाबालिग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की लिफ्ट के संचालन के लिए बने 'डक्ट' में गिरने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, चार मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की लिफ्ट के संचालन के लिए बने 'डक्ट' में गिरने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात को उस वक्त हुई जब नाबालिग कल्याण कस्बे के खडकपाड़ा इलाके में धुले हुए कपड़े पहुंचाने गया था।

खडकपाड़ा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़का इमारत से नीचे आने के लिए लिफ्ट में दाखिल हुआ, लेकिन यह 5वीं और छठी मंजिल के बीच फंस गई। उन्होंने बताया कि लड़का संभवत: घबरा गया और उसने दरवाजा खोला जिसके बाद वह 'डक्ट' में गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि जब लड़का घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजन रात करीब साढ़े दस बजे इमारत में ढूंढने पहुंचे और वहां उसे 'डक्ट' में पड़ा पाया।

उन्होंने बताया कि लड़के को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू