देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 24 सितंबर महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

शिंदे ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे अपनी जांच कराएं।

यह भी पढ़े | सेंसेक्स में 1,114.8 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,805.5 तक लुढका: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिंदे इस सप्ताह की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल हुए थे।

वह कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले राज्य के 13वें मंत्री हैं।

यह भी पढ़े | Farm Bills: कृषि बिल के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, पंजाब के फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष समिति का रेल रोको आंदोलन जारी.

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने कल कोविड-19 संबंधी जांच कराई और मैं संक्रमित पाया गया हूं। मेरा स्वास्थ्य ठीक है। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अनुरोध करता हूं कि पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपना पूरा ध्यान रखें और अपनी जांच कराएं।’’

इससे पहले जितेंद्र अव्हाड (आवास), अशोक चव्हाण (पीडब्ल्यूडी), धनंजय मुंडे (सामाजिक न्याय), सुनील केदार (पशुपालन), बालासाहेब पाटिल (कोऑपरेशन), असलम शेख (वस्त्र), नितिन राउत (ऊर्जा), हसन मुशरिफ (ग्रामीण विकास), वर्षा गायकवाड़ (स्कूल शिक्षा), अब्दुल सत्तार (राज्य मंत्री-ग्रामीण विकास),संजय बंसोडे (राज्य मंत्री-पर्यावरण) और विश्वजीत कदम (राज्य मंत्री-को-ऑपरेशन) कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट