देश की खबरें | महाराष्ट्र:भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और तीन अन्य को हमले के मामले में अग्रिम जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला अदालत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी समेत चार लोगों को अग्रिम जमानत दे दी।

ठाणे(महाराष्ट्र), एक फरवरी जिला अदालत ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी समेत चार लोगों को अग्रिम जमानत दे दी।

पिछले साल, बैनर लगाने को लेकर हुए झगड़े के बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था।

अतिरिक्त सत्र अदालत के न्यायाधीश एएस भागवत ने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी प्रशांत जाधव, उनके पिता हरिश्चंद्र जाधव,दत्ताराम परब और धनंजय कावले को मामले में जमानत दे दी।

उनके खिलाफ ठाणे शहर में शिवसेना की एक पूर्व महिला पार्षद की शिकायत पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर मामला दर्ज किया गया था।

जाधव ने बाद में पूर्व पार्षद और अन्य लोगों के खिलाफ जवाबी शिकायत दर्ज कराई थी।

उनके वकील ने अदालत से कहा कि जाधव के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी बेबुनियाद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\