देश की खबरें | महाराष्ट्र: भाई की हत्या कर शव के टुकड़े करने के मामले में व्यक्ति को आजीवन कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे जिला अदालत ने 2018 में एक शख्स की नृशंस हत्या करने और उसके शव के कई टुकड़े करने के मामले में बुधवार को उसके 34 साल के भाई को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

ठाणे, पांच अप्रैल ठाणे जिला अदालत ने 2018 में एक शख्स की नृशंस हत्या करने और उसके शव के कई टुकड़े करने के मामले में बुधवार को उसके 34 साल के भाई को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जिला और सत्र अदालत की न्यायाधीश रचना तेहरा ने दोषी साइमन पात्रव पर 7,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ सभी आरोपों को साबित कर दिया और उसे दोषी ठहराने तथा सजा सुनाये जाने की जरूरत है।

अतिरिक्त सरकारी अभियोजक ईबी धामल ने अदालत को बताया कि ठाणे जिले का भयंदर निवासी पात्रव बेरोजगार था और पैसों के लिए अपने बड़े भाई विलफ्रेड पात्रव (35) के साथ अक्सर झगड़े करता था।

अभियोजन पक्ष ने बताया कि साइमन के एटीएम से 20,000 रुपये निकालने पर दोनों भाइयों के बीच तीन और चार अप्रैल, 2018 की रात को झगड़ा हुआ।

अदालत को बताया गया कि गुस्से में साइमन ने विलफ्रेड को चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

अभियोजन के अनुसार उसने शव को कई टुकड़ों में काटकर प्लास्टिक के एक बैग में रखा और अपने बाथरूम में छोड़ दिया।

आरोपी ने इसकी जानकारी अपने एक और भाई को दी जिसने पुलिस को बताया। पुलिस ने साइमन को गिरफ्तार कर लिया और उस पर हत्या के आरोप में मुकदमा चलाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू