देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानमंडल ने प्रधान न्यायाधीश गवई की पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानमंडल ने न्यायपालिका के शीर्ष पद पर पदोन्नत होने पर भारत के प्रधान न्यायाधीश भूषण गवई को मंगलवार को बधाई दी।
मुंबई, आठ जुलाई महाराष्ट्र विधानमंडल ने न्यायपालिका के शीर्ष पद पर पदोन्नत होने पर भारत के प्रधान न्यायाधीश भूषण गवई को मंगलवार को बधाई दी।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने बधाई प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि गवई की नियुक्ति गर्व की बात है। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।
महाराष्ट्र के अमरावती में 24 नवंबर, 1960 को जन्मे न्यायमूर्ति गवई को 14 नवंबर, 2003 को बंबई उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।
वह 12 नवंबर, 2005 को उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने। उन्होंने 14 मई को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में शपथ ली। उन्होंने उस समय प्रधान न्यायाधीश रहे संजीव खन्ना के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली।
उनके पिता आर एस गवई ने महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष के अलावा बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल पर अपनी सेवाएं दी थीं।
आर एस गवई ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ (आरपीआई गवई) के संस्थापक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)