देश की खबरें | महाराष्ट्र के पत्रकार की मौत : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक पत्रकार को कथित तौर पर कार से कुचलकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ फरवरी महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक पत्रकार को कथित तौर पर कार से कुचलकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को हत्या का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कई मीडिया संगठनों ने पत्रकार शशिकांत वारिशे की मौत की जांच की मांग की थी और दावा किया था कि वारिशे ने स्थानीय भूमि डीलर पंढरीनाथ अम्बेरकर के खिलाफ खबर की थी। पंढरीनाथ अम्बेरकर को प्रस्तावित रत्नागिरी रिफाइनरी परियोजना का समर्थक बताया जाता है।

संगठनों ने दावा किया कि अम्बेरकर ने सोमवार को रत्नागिरी जिले के एक पेट्रोल पंप पर पत्रकार की बाइक को अपनी कार के नीचे कुचल दिया। वारिशे ने मंगलवार को कोल्हापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी (42) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अम्बेरकर के खिलाफ प्राथमिकी में धारा 302 (हत्या) जोड़ी है।

उसे 13 फरवरी तक राजापुर में पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस हत्या की सही वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\