देश की खबरें | महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने मुंबई में सेना की तैनाती की खबर को अफवाह बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि मुंबई और पुणे के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में सेना की तैनाती के बारे में एक अफवाह सोशल मीडिया पर ‘‘जानबूझकर’’ फैलाई जा रही है।
मुंबई, 27 मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि मुंबई और पुणे के कोरोना वायरस हॉटस्पॉट में सेना की तैनाती के बारे में एक अफवाह सोशल मीडिया पर ‘‘जानबूझकर’’ फैलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े | India Weather Update: IMD की भविष्यवाणी, अगले 24 घंटे भी लगातार लू चलने की आशंका.
महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 54,758 मामलों में से 39,000 से अधिक मामले मुंबई और पुणे में पाए गए हैं।
देशमुख ने ट्वीट किया,“ व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से यह अफवाह जानबूझकर फैलाई जा रही है कि सेना को मुंबई और पुणे में तैनात किया जाएगा जिससे सेना वहां लोगों की आवाजाही पर रोक लगाएगी। यह पूरी तरह से गलत है। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ ने इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।’’
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के राजस्थान में 35 नए मामले पाए गए : 27 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि राज्य सरकार अफवाहों को बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस महीने की शुरुआत में, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी कोविड-19 के कारण खराब हालत में सेना को मुंबई बुलाए जाने की इन अटकलों को खारिज कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)