देश की खबरें | महाराष्ट्र स्वास्थ्य सर्वेक्षण: कोविड-19 पर मुख्य फोकस, कर्मियों की कमी से मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि कोविड-19 महामारी पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से अस्पतालों में कई प्रकार की सर्जरी को स्थगित कर दिया गया और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों पर असर पड़ा।

मुंबई, 29 अगस्त महाराष्ट्र में हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि कोविड-19 महामारी पर ध्यान केंद्रित करने की वजह से अस्पतालों में कई प्रकार की सर्जरी को स्थगित कर दिया गया और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों पर असर पड़ा।

जन आरोग्य अभियान की ओर से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में खासकर ग्रामीण हिस्सों में सिजेरियन सेक्शन प्रक्रियाओं, ट्रॉमा केयर आदि सेवाएं काफी प्रभावित हुईं।

जन आरोग्य अभियान ने यह सर्वेक्षण किया। वह एक गैर-लाभकारी सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान है, जिसमें कार्यकर्ता, विशेषज्ञ और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया कि सर्वेक्षण इस साल जुलाई में किया गया था और इसमें महाराष्ट्र के 17 जिलों- अकोला, अमरावती, अहमदनगर, उस्मानाबाद, औरंगाबाद, कोल्हापुर, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, ठाणे, नंदुरबार, परभणी, पालघर, पुणे, बीड, यवतमाल, सोलापुर और हिंगोली के 122 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), 24 ग्रामीण अस्पतालों और 14 उप-जिला अस्पतालों को कवर किया गया था।

जिनका सर्वेक्षण किया गया, उनमें से कम से कम 11 अस्पतालों ने महामारी के कारण दुर्घटना के मामलों का इलाज नहीं किया, 22 ग्रामीण और उप-जिला अस्पतालों ने सी-सेक्शन प्रक्रियाएं करना बंद कर दिया और 12 ने कई सारी सर्जरी को बंद कर दिया था, जिससे कई लोगों को निजी अस्पतालों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसकी वजह से मरीजों को इलाज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े। मोतियाबिंद ऑपरेशन, मामूली सर्जरी और नसबंदी प्रक्रियाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।

स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारियों की कमी को उजागर करते हुए, सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि सर्वेक्षण किए गए पीएचसी में से केवल 51 प्रतिशत में एक स्थायी चिकित्सा अधिकारी है, जिसका मतलब लगभग 30,000 लोगों के लिए केवल एक डॉक्टर है, और केवल 53 प्रतिशत के पास स्थायी नर्स हैं।

रिपोर्ट में कहा गया, "लगभग 46 प्रतिशत ग्रामीण अस्पतालों और 30 प्रतिशत उप-जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं। ग्रामीण अस्पतालों में मनोचिकित्सकों के 81 प्रतिशत पद, सर्जन के 63 प्रतिशत पद, एनेस्थेटिस्ट के 47 प्रतिशत पद, स्त्री रोग विशेषज्ञ के 26 प्रतिशत पद, बाल रोग विशेषज्ञों के 23 फीसदी और दंत चिकित्सकों के 47 फीसदी पद खाली पड़े हैं। हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू