देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 19,218 नए मामले सामने आये, 378 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 19,218 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,63,062 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, चार सितंबर महाराष्ट्र में शुक्रवार को एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 19,218 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,63,062 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि 378 और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 25,964 हो गई। इन 378 लोगों में से 248 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई जबकि बाकी 78 मरीजों की मौत पिछले एक हफ्ते में हुई है।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh Meets Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow: सीमा पर तनाव के बीच, चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ राजनाथ सिंह की बैठक जारी.

फिलहाल राज्य में 2,10,978 उपचाराधीन मरीज हैं।

विभाग ने कहा कि शुक्रवार को 13,289 और मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद अभी तक राज्य में 6,25,773 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | Vodafone Idea To Raise Up To ₹25,000 Crore: वोडाफोन आइडिया बोर्ड ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को दी मंजूरी.

मुम्बई में आज कोविड-19 के 1,929 नये मरीज सामने आये और 35 मरीजों की जान चली गयी। इसी के साथ यहां इस महामारी के अबतक 1,52,024 मामले सामने आये हैं और 7,799 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।

शहर में फिलहाल 22,222 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

पुणे में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1,689 नये मरीज सामने आये और 38 मरीजों की मौत हो गयी। इसी के साथ इस शहर में इस महामारी के अब तक 1,08,117 मामले सामने आये हैं और 2,692 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\