Old Pension Scheme: शिंदे सरकार की बढ़ी टेंशन, महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी आज से OPS की मांग को लेकर हड़ताल पर! मुख्यमंत्री ने बनाई समिति

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने की मांग पर विचार करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों की एक समिति की घोषणा की, जबकि कर्मचारियों के संगठनों ने मंगलवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है.

Chief Minister Eknath Shinde (Photo Credits ANI)

Maharashtra Old Pension Scheme: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shindhe) ने सोमवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने की मांग पर विचार करने के लिए वरिष्ठ नौकरशाहों की एक समिति की घोषणा की, जबकि कर्मचारियों के संगठनों ने मंगलवार से हड़ताल पर जाने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बताया कि समिति समयबद्ध तरीके से अपनी रिपोर्ट देगी.

शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सरकारी कर्मचारियों से हड़ताल पर नहीं जाने की अपील की. हड़ताल से प्रशासन का कामकाज प्रभावित हो सकता है. शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें फडणवीस, विधानसभा और परिषद में विपक्ष के नेता क्रमश: अजीत पवार और अंबादास दानवे, मुख्य सचिव मनु कुमार श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) मनोज सौनिक और राज्य के सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. यह भी पढ़े: Old Pension Scheme: महाराष्ट्र में पुरानी पेंशन योजना की जोरदार मांग, अब क्या करेगी नकदी संकट से जूझ रही शिंदे सरकार?

शिंदे ने बैठक में कहा कि ओपीएस लागू करने वाले राज्यों की तरफ से इसके लिये कोई योजना या रणनीति पेश नहीं की गई है.  इस बीच आम आदमी पार्टी ने ओपीएस की बहाली के लिए समर्थन व्यक्त किया है जैसा कि पंजाब में (भगवंत मान) सरकार ने किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड