देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार सालभर में 75,000 युवाओं को नौकरी देगी : उपमुख्यमंत्री फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां देगी।

नागपुर, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार अगले एक साल में राज्य के युवाओं को 75,000 सरकारी नौकरियां देगी।

नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात करते हुए फडणवीस ने युवाओं को 10 लाख रोजगार देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री ने जून में विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों से कहा था कि वे अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को ‘मिशन मोड’ पर नौकरियां दें।

मोदी ने शनिवार को सरकारी नौकरी के 75,000 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और कहा कि केंद्र युवाओं के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करने के लिए कई मोर्चों पर काम कर रहा है।

फडणवीस ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई इस पहल के साथ महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राज्य में 75,000 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि 75,000 नौकरियों में से 18,000 रिक्तियां पुलिस विभाग में होंगी और इसके लिए अगले पांच से सात दिनों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें