देश की खबरें | महाराष्ट्र सरकार ने 10 नौकरशाहों का तबादला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। सरकार ने बीते कुछ दिनों में तीसरी बार नौकरशाहों को इधर से उधर किया है।

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का बुधवार को तबादला कर दिया। सरकार ने बीते कुछ दिनों में तीसरी बार नौकरशाहों को इधर से उधर किया है।

ग्रामीण विकास विभाग के अवर मुख्य सचिव (एसीएस) राजेश कुमार को अब मुंबई में मंत्रालय (राज्य सचिवालय) में राहत और पुनर्वास का एसीएस नियुक्त किया गया है।

सहकारिता, विपणन एवं कपड़ा विभाग के एसीएस अनूप कुमार को कृषि विभाग में एसीएस के पद पर तैनाती दी गई है।

योजना विभाग के विकास आयुक्त राजगोपाल देवारा को राजस्व, पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग में एसीएस के तौर पर पदस्थापना दी गई है।

राहत एवं पुनर्वास विभाग के प्रधान सचिव (पीएस) पद पर तैनात असीम कुमार गुप्ता को शहरी विकास विभाग में प्रधान सचिव (1) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राधिका रस्तोगी अब पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव (पीएस) होंगी।

संजय खंडारे को जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग में पीएस बनाया गया है।

पहले कृषि विभाग में पीएस रहे एकनाथ दवले को अब ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग में पीएस नियुक्त किया गया है।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के पीएस सौरभ विजय को योजना विभाग के पीएस एवं विकास आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

आर एस जगताप अब पुणे में यशवंतराव चव्हाण विकास प्रशासन अकादमी के उप महानिदेशक हैं।

पहले सांगली जिला परिषद के सीईओ रहे जितेंद्र डूडी को अब सतारा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now