जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र सरकार ने बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं।
मुंबई, तीन मार्च महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन 6,486 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं।
वित्त विभाग का प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अनुपूरक मांगें पेश कीं। अनुपूरक मांगें बजटीय आवंटन के अलावा सरकार द्वारा मांगी गई अतिरिक्त धनराशि हैं।
कुल 6,486 करोड़ रुपये की मांगों में 2,133.25 करोड़ रुपये केंद्र द्वारा प्रायोजित योजनाओं के लिए हैं।
राज्य विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ और बजट 10 मार्च को पेश किया जाएगा।
अनुपूरक मांगों में ग्रामीण विकास विभाग के लिए 3,006.28 करोड़ रुपये, उद्योग, बिजली तथा श्रम विभागों के लिए 1,688.74 रुपये और शहरी विकास विभाग के लिए 590.28 करोड़ रुपये शामिल हैं।
सरकार ने सहकारिता, विपणन तथा कपड़ा विभाग के लिए 313.93 करोड़ रुपये और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए 412.36 करोड़ रुपये मांगे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)