देश की खबरें | कंगना पर ड्रग्स लेने के आरोप की जांच का महाराष्ट्र सरकार ने दिया आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाये गये मादक पदार्थों के सेवन करने के आरोप की जांच करने कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत पर लगाये गये मादक पदार्थों के सेवन करने के आरोप की जांच करने कहा गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस को इस सिलसिले में राज्य के गृह विभाग से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इस विषय की जांच अपराध शाखा करेगी।

यह भी पढ़े | ऑन डिमांड कोरोना टेस्ट को यूपी सरकार की हरी झंडी, एक दिन में 1.50 लाख कोरोना सैंपल की जांच.

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्ययन सुमन के इन आरोपों की जांच करेगी कि कंगना ने मादक पदार्थों का सेवन किया था।

देशमुख ने कहा था कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने एक साक्षात्कार में यह आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | वन्य जीवों के लिए बड़ी सौगात है NH44 पर एलीवेटेड रोड.

कुछ साल पहले अध्ययन और कंगना के बीच संबंध थे।

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक ने गृह विभाग को एक पत्र सौंप कर अध्ययन के साक्षात्कार में लगाये आरोप का जिक्र किया था। इस पत्र पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने पुलिस को जांच करने कहा है।

उल्लेखनीय है कि कंगना ने मुंबई की तुलना ‘पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर’ (पीओके) से की थी, उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना को नागवार गुजरी। इसके बाद, अभिनेत्री और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\