देश की खबरें | महाराष्ट्र: पुणे में युवती पर उसके दोस्त ने किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को एक युवती (19) पर उसके दोस्त ने दिनदहाड़े कथित तौर पर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुणे, 27 जून महाराष्ट्र के पुणे शहर में मंगलवार को एक युवती (19) पर उसके दोस्त ने दिनदहाड़े कथित तौर पर हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित युवती दोनों एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे और युवती ने हाल में उससे बात करना बंद कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त (जोन एक) संदीप सिंह गिल ने कहा, ''आज सुबह, युवक उस समय युवती के पास पहुंचा जब वह अपने एक अन्य दोस्त के साथ दोपहिया वाहन पर सवार थी। युवक ने युवती से बात करने की कोशिश की लेकिन युवती ने उससे बात करने से मना कर दिया। इससे नाराज आरोपी ने एक धारदार हथियार निकाल कर युवती पर हमला कर दिया।''

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पुरुष मित्र ने बीच बचाव किया और हमलावर को रोकने का प्रयास किया और इस बीच युवती किसी तरह से वहां से भागने में कामयाब रही। अधिकारी ने कहा कि हमलावर ने युवती का पीछा किया लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया।

अधिकारी ने कहा कि युवती को सिर और हाथ में चोट लगी है और उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी जिसमें देखा जा सकता है कि युवती अपने दोस्त के साथ दो पहिया वाहन पर बैठी है जबकि आरोपी सड़क पर चलते हुए उससे बात कर रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोपहिया वाहन चला रहा युवक आरोपी का विरोध करने के लिए वाहन से उतरता है लेकिन आरोपी बैग से एक धारदार हथियार निकाल लेता है और युवती का पीछा करने से पहले उसके मित्र पर हमला करता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now