Maharashtra: शराब को लेकर हुए विवाद में दोस्तों ने की दोस्त की हत्या
महाराष्ट्र के ठाणे में कथित तौर पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 5 दिसंबर : महाराष्ट्र के ठाणे में कथित तौर पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने एक दोस्त की हत्या कर दी. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. सहायक पुलिस आयुक्त वेंकट एंदाले ने बताया कि यह घटना यहां कलवा इलाके में इंदिरा नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई.
उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय गुलाब सलामत शेख का शव शुक्रवार सुबह मिला जिस पर कई घाव थे. अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस को पता चला कि शेख को शराब पीने और उसका भुगतान करने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर उसके दोस्तों ने मार डाला. यह भी पढ़ें : ईंधन पर वैट कम करें टीएमसी सरकार: बंगाल भाजपा प्रमुख
उन्होंने बताया कि आरोपी आकाश किशन पलाश (20), सन्नी धानु सोनकर (23) और फैजल फैयास खान (24) को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया.
Tags
संबंधित खबरें
Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिल सकती है फरवरी और मार्च की किस्त
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
Maharashtra Vidhan Bhavan Bomb Threat: महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच ईमेल से हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
\