देश की खबरें | महाराष्ट्र: नकली ज़ेवर गिरवी रख जौहरी से की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक जौहरी के पास नकली ज़ेवरात गिरवी रख 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 12 अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक जौहरी के पास नकली ज़ेवरात गिरवी रख 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 31 जुलाई से पांच अगस्त के बीच हुई और आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि उन्हें अस्पताल का बिल भरने के लिए पैसों की जरूरत है।

खड़कपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ एक आरोपी की पहचान शम्सुद्दीन शेख के तौर पर हुई है जो जौहरी का नियमित ग्राहक है। शेख दो व्यक्तियों को जौहरी की दुकान पर लेकर आया और उससे आग्रह किया कि सोने के ज़ेवर गिरवी रख उन्हें कर्ज़ दे दें। इसके बाद जौहरी ने उन्हें पैसे दे दिए।’’

अधिकारी ने बताया कि जौहरी ने उन्हें 1.90 लाख रुपये दिए लेकिन बाद में जब आभूषणों की जांच की तो वे नकली पाए गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात), 34 (सामान्य मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की पहचान महेश कदम और कुणाल तेलवने के तौर पर हुई है और अबतक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\