देश की खबरें | महाराष्ट्र: 11 साल पुराने डकैती के मामले में मकोका के तहत आरोपी चार लोग बरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2012 में एक कॉलेज में डकैती के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोपी बनाए गए चार लोगों को बरी कर दिया है।

ठाणे, 12 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक विशेष अदालत ने वर्ष 2012 में एक कॉलेज में डकैती के लिए महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत आरोपी बनाए गए चार लोगों को बरी कर दिया है।

मकोका अदालत के विशेष न्यायाधीश अमित एम शेटे ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा है, ऐसे में उन्हें संदेह का लाभ दिया जाना चाहिए और बरी किया जाना चाहिए।

कथित आरोपियों की उम्र 33 से 50 वर्ष है और वे ठाणे के उल्हासनगर क्षेत्र एवं पड़ोसी पालघर जिले के नाला सोपारा के निवासी हैं।

सुनवाई की अवधि के दौरान एक अन्य आरोपी की मौत हो चुकी थी, ऐसे में उसके खिलाफ मुकदमा निरस्त कर दिया गया।

विशेष लोक अभियोजक संजय मोरे ने अदालत को बताया कि 18 जुलाई 2012 को आरोपियों ने भिवंडी इलाके में एक कॉलेज के कार्यालय में घुसकर चौकीदारों पर हमला करके उन्हें बांध दिया और फिर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

अभियुक्तों की ओर से पेश वकील पुनित महिमकर और पंकज कावले ने जिरह की और पुलिस की जांच पर सवाल उठाये।

अपने फैसले में अदालत ने कहा कि पेश किये गये सबूत पर्याप्त नहीं हैं। अदालत ने कहा, ‘‘सबूत के अभाव में, कथित अपराध में आरोपियों की संलिप्तता के बारे में संदेह पैदा होता है। इस प्रकार, संदेह का लाभ आरोपी को देने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\