देश की खबरें | महाराष्ट्र : उद्धव गुट के पांच विधायक, दो सांसद शिंदे गुट में शामिल होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के दो सांसद और पांच विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे।

मुंबई, पांच अक्टूबर शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के दो सांसद और पांच विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे।

शिंदे गुट के नेता तुमाने ने एक समाचार चैनल को बताया कि दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप शाम को देखेंगे।’’

महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद फोन कर इसमें शामिल हो रहे हैं।

वर्तमान में शिंदे गुट में मुख्यमंत्री सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं।

ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और छह लोकसभा सदस्य हैं।

इस साल जून में विभाजन से पहले, शिवसेना के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य €था।

शिंदे के नेतृत्व वाला बागी गुट बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित करेगा।

ठाकरे गुट मध्य मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित करेगा, जो 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से जुड़ा हुआ है।

शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी।

शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू