देश की खबरें | महाराष्ट्र: मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर लोहे की छड़ कार पर गिरने के मामले में चार लोगों को खिलाफ प्राथमिकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर लोहे की छड़ कार पर गिरने के मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, छह जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर की पुलिस ने मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर लोहे की छड़ कार पर गिरने के मामले में चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लोहे की छड़ जिस कार पर गिरी उसमें तीन लोग सवार थे। छड़ कार को चीरती हुई आर पार हो गई थी।

ठाणे नगर निगम के आपदा नियंत्रण अधिकारी यासीन तड़वी ने सोमवार को कहा था कि यहां तीन हाथ नाका पर पूर्वाह्न करीब 10 बजकर 15 मिनट पर यह घटना हुई थी लेकिन इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

वागले एस्टेट थाने के प्रभारी ने कहा कि छड़ थामने वाले व्यक्ति, सुपरवाइजर हीराकुमार सारफी यादव, साइट इंजीनियर जनार्धन राव और एक ठेकेदार कंपनी नूतन एंटरप्राइसेज की कर्मचारी तृप्ति नामक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी के अनुसार ठेकेदार ने सुरक्षा उपाय नहीं किए थे और निर्माण स्थल को ढकने के लिए सुरक्षा जाल नहीं लगाया था जिसकी वजह से लोहे की छड़ नीचे गिर गई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया कि लोहे की छड़ से न केवल उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि उसकी जान भी खतरे में पड़ गई थी।

पुलिस ने कहा कि अभी मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू