देश की खबरें | महाराष्ट्र: एफडीए ने वसई में बिना लाइसेंस की चावल मिल को बंद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में बिना लाइसेंस के काम कर रही एक चावल मिल के संचालन को बंद कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 28 अक्टूबर खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के वसई में बिना लाइसेंस के काम कर रही एक चावल मिल के संचालन को बंद कर दिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एफडीए के अधिकारियों ने मंगलवार को बिनगर में सदगुरु कृपा चावल मिल पर छापा मारा और पाया कि इस प्रतिष्ठान के पास किसानों से एकत्र किये गये चावल को प्रसंस्कृत और पॉलिश करने का लाइसेंस नहीं था।

यह भी पढ़े | Maharashtra MLC Elections 2020: अभिनेत्री उर्मिला बन सकती है महाराष्ट्र विधान परिषद की विधायक? राज्यपाल नियुक्त 12 सीटों के लिए ये नाम चर्चा में.

उन्होंने बताया कि चावल खरीद योजना के तहत सरकार द्वारा आपूर्ति किए गए जिलाधिकारी कार्यालय से कुल 6,000 क्विंटल अप्रसंस्कृत चावल मिल में था।

अधिकारी ने बताया कि टीम को आदिवासी विकास निगम के संभागीय कार्यालय से 28,140 किलोग्राम चावल भी मिला।

यह भी पढ़े | Covid-19 Vaccine Availability: कोरोना की वैक्सीन कब होगी उपलब्ध के सवाल पर अदार पूनावाला ने दिया ये जवाब.

एफडीए के अनुसार 10 अक्टूबर से वहां चावल पड़ा हुआ था, जब टीडीसी कार्यालय द्वारा भेजा गया था, लेकिन उसके प्रसंस्करण के लिए कोई आदेश नहीं थे और इसलिए यह सड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि एफडीए ने मिल में संचालन तक तक बंद कर दिया है, जब तक कि इसे उचित लाइसेंस नहीं मिल जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\