महाराष्ट्र: पालघर में पिता ने हथौड़े से मार कर की बेटी की हत्या

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

पालघर, 24 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हथौड़ा मार कर अपनी 20 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अर्नाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को विरार क्षेत्र में हुई जिसके बाद आरोपी दत्ताराम जोशी (54) को गिरफ्तार कर लिया गया।

हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

अधिकारी ने कहा कि जोशी ने तिरुपति नगर में स्थित अपने घर में शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे पत्नी और बेटे के सामने हथौड़े से अपनी बेटी की हत्या कर दी।

आकांक्षा बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

अधिकारी ने कहा कि मृतका के परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

पुलिस को हत्या की सूचना पड़ोसियों से प्राप्त हुई।

अधिकारी ने कहा कि बाद में शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया और जोशी को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, “हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि जोशी ने अपनी बेटी को क्यों मारा। वह इस मामले में कुछ नहीं बोल रहा। हम मृतका के मोबाइल फोन की छानबीन कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू