देश की खबरें | महाराष्ट्र: सरकारी आवास में रह सकेंगे कोविड-19 से मरने वाले पुलिस वालों के परिजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करते हुए जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उनके परिवार के लोग सरकारी आवास में दिवंगत पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्ति की तारीख तक रह सकते हैं।
मुंबई, 26 जून महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करते हुए जिन पुलिसकर्मियों की मौत हुई है उनके परिवार के लोग सरकारी आवास में दिवंगत पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्ति की तारीख तक रह सकते हैं।
मंत्री ने कहा कि मार्च से कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये काम करने वाले 51 पुलिसकर्मियों की मौत कोविड-19 से हो चुकी है।
महामारी के प्रसार को रोकने के वास्ते दिन रात काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों की देशमुख ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
एक वीडियो संदेश में देशमुख ने कहा, “राज्य सरकार ने उन पुलिस कर्मियों के परिजनों को 65 लाख रुपये की सहायता देने का निर्णय पहले ही लिया था जिनकी मौत कोविड-19 से हुई।”
यह भी पढ़े | आघाडी सरकार पांच साल करेगी पूरा, COVID-19 से लड़ाई में एकजुट हैं: NCP नेता शरद पवार.
उन्होंने कहा, “सरकार ने अब निर्णय लिया है कि कोविड-19 से मरने वाले पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्य सरकारी आवास में संबंधित दिवंगत पुलिसकर्मी की सेवानिवृत्ति की तारीख तक रह सकते हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)