देश की खबरें | महाराष्ट्र: बिजली गुल होने के बाद मरम्मत कार्य के दौरान इलेक्ट्रेशियन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल द्वारा मरम्मत कार्य के लिए रखे गए 28 वर्षीय बिजली मिस्त्री की शुक्रवार सुबह जिले के अर्नाला इलाके में करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पालघर, 30 मई महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल द्वारा मरम्मत कार्य के लिए रखे गए 28 वर्षीय बिजली मिस्त्री की शुक्रवार सुबह जिले के अर्नाला इलाके में करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान जयेश घरात के रूप में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, क्योंकि बिजली गुल होने के बाद मरम्मत का काम किया जा रहा था। घरात जैसे ही बिजली के खंभे पर चढ़ा, अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और उसे करंट लग गया।

महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अनुसार, नालसोपारा पश्चिम उप-मंडल में 22 किलोवाट वाथर लाइन सुबह बंद हो गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एमएसईडीसीएल के कर्मी घरात के साथ मरम्मत कार्य कर रहे थे तभी यह घटना हुई।

इसमें कहा गया है, "एमएसईडीसीएल ने इस दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी