देश की खबरें | महाराष्ट्र चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा- बंटिये मत, एमवीए है ‘महा अनाड़ी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया।

वासिम (महाराष्ट्र), छह नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए)को ‘महा अनाड़ी’ करार दिया।

उन्होंने एकता का संदेश देने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज का हवाला दिया और लोगों को विभाजित रहने के खतरों के प्रति आगाह किया।

योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में विदर्भ के वासिम में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अपना प्रसिद्ध नारा दोहराया और नहीं बंटने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख करते हुए कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक ने सभी को एक साथ लाने के लिए काम किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा ले रहा हूं और आपसे अपील करता हूं कि आप बंटे नहीं क्योंकि जब भी हम बंटे, हम कटे हैं।’’

योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से सत्तारूढ़ ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने और ‘महा अनाड़ी’ गठबंधन को हराने का आग्रह किया।

‘महायुति’ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं जबकि विपक्षी एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी महाराज मुगल बादशाह औरंगजेब की सत्ता को चुनौती देने के लिए आगरा गए थे। आगरा में मुगल संग्रहालय बनाया जा रहा था, लेकिन उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इसका नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया है।

उन्होंने महाराष्ट्र में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा, ‘‘मैं उन लोगों को महा अनाड़ी कहता हूं जिन्हें देश, धर्म, राष्ट्रवाद, समाज और राष्ट्र के मूल्यों और सिद्धांतों की चिंता नहीं है। यह काम महा अनाड़ी गठबंधन कर रहा है।’’

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या इस सबसे पुरानी पार्टी ने कभी भारत और भारतीयता के बारे में गंभीरता से सोचा है? उन्होंने कहा कि जब राम लला को एक भव्य मंदिर (अयोध्या में) में स्थापित किया जा रहा था, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि यह तो बस शुरुआत है।

भाजपा के स्टार प्रचारक ने कहा, ‘‘केवल अयोध्या ही नहीं, हम काशी और मथुरा की ओर भी आगे बढ़ चुके हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक समय था जब भारत में पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था, सीमा पार से घुसपैठिए देश में घुस आते थे और चीन घुसपैठ करके भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर जाता था, लेकिन मोदी सरकार के शासन में चीजें बदल गई हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब हम इस मुद्दे को उठाते थे तो कांग्रेस कहती थी कि इस पर बात न करें क्योंकि इससे (इन दोनों देशों के साथ) संबंध खराब होंगे। उन्हें देश की सुरक्षा की नहीं बल्कि संबंधों के प्रभावित होने की चिंता थी।’’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘न्यू इंडिया’ में यदि सीमा पर कोई घुसपैठ होगी तो ‘राम नाम सत्य’ यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा पर सैनिकों की वापसी को लेकर हुए समझौते का संदर्भ देते हुए कहा कहा, ‘‘आपने अखबारों में पढ़ा होगा कि चीनी सेना पीछे हट गई है और भारतीय सेना फिर से गश्त कर रही है। यह नया भारत है।’’

भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं है, बल्कि मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को मूर्त रूप देने लिए है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह कहने आया हूं कि महाराष्ट्र इस मिशन को और मजबूत बनाता है।’’

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल