देश की खबरें | महाराष्ट्र संकट : पवार व कमलनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ ने बुधवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।

मुंबई, 22 जून महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ ने बुधवार को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।

मौजूदा राजनीतिक संकट के कारण शिवसेना नीत गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगने की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं ने यशवंतराव चव्हाण केंद्र में मुलाकात की।

इसके बाद, पवार ने ट्वीट किया कि उन्होंने "आगामी राष्ट्रपति चुनाव और कई अन्य मुद्दों" पर चर्चा की।

पवार ने इससे पहले दिन में, राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल से मुलाकात की थी।

कमलनाथ को मंगलवार को राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल के मद्देनजर महाराष्ट्र में कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। कमलनाथ ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी एकजुट है और इसके विधायक ‘‘बिकाऊ नहीं’’ हैं।

कांग्रेस के विधानसभा में 44 सदस्य हैं और पार्टी राज्य में शिवसेना और राकांपा के साथ सरकार में है।

भारतीय जनता पार्टी नीत राजग ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रमुख विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\