देश की खबरें | महाराष्ट्र : गोवंशीय पशु गौर भटककर रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवंशीय पशु गौर (जंगली सांड) बुधवार सुबह भटककर महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, नौ दिसंबर गोवंशीय पशु गौर (जंगली सांड) बुधवार सुबह भटककर महाराष्ट्र के पुणे शहर के रिहायशी इलाके में पहुंच गया जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गयी।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पांच घंटे की मशक्कत के बाद गौर को पकड़ लिया गया। जख्मी होने के कारण इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | Rajasthan Panchayat Election Results 2020: राजस्थान पंचायत चुनाव में बजा बीजेपी का डंका, कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका.

गौर 1986 से अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरननेशल यूनियन फॉर कन्जरवेशन ऑफ नेचर्स (आईयूसीएल) की ‘रेड लिस्ट’ में है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कोथरूड इलाके की महात्मा आवासीय सोसाइटी में कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह साढ़े सात बजे गौर को घूमते हुए देखा और वन विभाग को इस बारे बताया।

यह भी पढ़े | War Against Virus: कोविड से जंग में बाकी देशों की मदद को तैयार भारत.

गौर को देखने के लिए इलाके में पहुंचे लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग की एक टीम और पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंचे।

संभागीय वन संरक्षक राहुल पाटिल ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि निकटवर्ती मुल्शी वन क्षेत्र से भटककर यह जंगली जानवर आवासीय इलाके में आ गया।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब गौर को पकड़ लिया गया। उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now