देश की खबरें | महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यसमिति की 10 जनवरी को नागपुर में बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक 10 जनवरी को नागपुर में होगी, जिसमें संगठनात्मक मामलों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। शनिवार को एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जनवरी महाराष्ट्र कांग्रेस की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक 10 जनवरी को नागपुर में होगी, जिसमें संगठनात्मक मामलों और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। शनिवार को एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य नेतृत्व को लगता है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है और दिन भर के विचार-विमर्श में इस बात पर चर्चा होगी कि उस भावना को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

पदाधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के एआईसीसी प्रभारी एच.के. पाटिल और वरिष्ठ नेता पल्लम राजू बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अलावा नागपुर शिक्षक और अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। इन क्षेत्रों में 30 जनवरी को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव होंगे।

उन्होंने कहा कि नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी सुधीर तांबे को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है।

अन्य दो निर्वाचन क्षेत्र औरंगाबाद शिक्षक और कोंकण शिक्षक हैं।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now