देश की खबरें | महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने ‘गंगुबाई काठियावाडी’ फिल्म का नाम बदलने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने सोमवार को संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम बदलने की मांग की और दावा किया कि इससे काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी ।
मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक अमीन पटेल ने सोमवार को संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का नाम बदलने की मांग की और दावा किया कि इससे काठियावाड़ शहर की छवि खराब होगी ।
फिल्म में आलिया भट्ट गंगूबाई की भूमिका अदा कर रही हैं । गंगूबाई, 1960 के दशक के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया के कामाठीपुरा की सबसे शक्तिशाल और सम्मानित ‘मैडमों’ में से एक थी ।
विधानसभा को संबोधित करते हुये पटेल ने कहा कि कमाठीपुरा इलाका काफी बदल गया है । पटेल दक्षिण मुंबई के मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं ।
विधायक ने कहा, ‘‘यह उस तरह का नहीं है जैसा कि यह 1950 के दशक में था । वहां महिलायें अलग अलग पेशे में बहुत आगे बढ रही हैं । इस फिल्म के नाम से काठियावाड़ शहर की छवि भी खराब होगी । फिल्म का नाम बदलना चाहिये ।’’
महाराष्ट्र की शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक ने राज्य सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
इस फिल्म का प्रदर्शन 30 जुलाई को होना है ।
रंजन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)