देश की खबरें | महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने मप्र में चीतों के आगमन को लंपी वायरस का कारण बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पिछले महीने नामीबिया से लाए गए चीतों को मवेशियों में लंपी वायरस रोग के प्रसार का कारण बताया।

भंडारा, तीन अक्टूबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने पिछले महीने नामीबिया से लाए गए चीतों को मवेशियों में लंपी वायरस रोग के प्रसार का कारण बताया।

आठ चीतों को पिछले महीने पड़ोसी मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।

लंपी वायरस संक्रमण के कारण महाराष्ट्र सहित पूरे देश में हज़ारों मवेशियों की मौत हो गई है।

भंडारा में पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने आरोप लगाया कि पहली बार किसानों को तबाह करने के लिए लंपी वायरस संक्रमण जैसी बीमारियां भारत में लाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लंपी वायरस संक्रमण नाइजीरिया से फैल रहा है। हम नाइजीरिया से चीते लाए। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) पर एक कार्यक्रम था।’’

उनकी टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘चीतों को नाइजीरिया से नहीं, नामीबिया से भारत लाया गया था।’’

उन्होंने अपना ट्वीट पटोले को टैग किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\