Mumbai: सड़क पर खुदाई के दौरान JCB की टक्कर लगने से मकान ढहा, बच्चे की मौत, BMC इंजीनियर और ड्राइवर गिरफ्तार

मुंबई (Mumbai) पुलिस ने शहर के एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक इंजीनियर और एक जेसीबी (JCB) मशीन चालक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

जेसीबी मशीन (Photo Credits: Facebook)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) पुलिस ने शहर के एक मकान के गिरने से चार वर्षीय एक बच्चे की मौत होने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक इंजीनियर और एक जेसीबी (JCB) मशीन चालक को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. Mumbai: मुंबई में मकान ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, पांच अन्य घायल

मुंबई में कांदीवली पश्चिम उपनगर के लालजी पाड़ा इलाके में शनिवार की शाम एक मकान के ढहने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी तथा एक बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए थे. यह हादसा उस समय हुआ था, जब इलाके में बीएमसी का मरम्मत विभाग आर-साउथ वार्ड में सड़क से संबंधित कार्य कर रहा था.

अधिकारी के अनुसार, हादसे के बाद नौशाद अली (चार) को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था. हादसे में हसीना शाहा (22), शहीदुनीसा रैन (30), प्रेम यादव (38), मोहम्मद अंसार (16) और तीन महीने की दिलशाद शाहा घायल हो गए. अधिकारी के मुताबिक, घायलों में से दिलशाद को छोड़कर सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन ने काम के दौरान एक मंजिला मकान को टक्कर मार दी थी. उन्होंने बताया कि शहर की पुलिस ने इंजीनियर अरविंद गोसावी को शनिवार को और जेसीबी चालक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. ठेकेदार अभी फरार है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CR Ticketless Commuters Penalty: सेंट्रल रेलवे की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में बिना टिकट 9,509 यात्रियों से एक दिन में वसूला ₹71.38 लाख का जुर्माना