देश की खबरें | महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री ने बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान पर मुआवजे का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आकलन और प्रभावित किसानों को मुआवजे के भुगतान का आदेश दिया है।

ठाणे, 28 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के आकलन और प्रभावित किसानों को मुआवजे के भुगतान का आदेश दिया है।

शिंदे ने कहा, ''अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान का पंचनामा और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजे का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।''

शिंदे ने सोमवार को ठाणे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने संवाददाताओं को भी संबोधित किया‍।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''यह किसानों और मजदूरों की सरकार है। सरकार हमेशा इन वर्गों के पीछे खड़ी रहेगी।''

शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को शिंदे पर बेमौसम बारिश से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों को छोड़कर चुनावी राज्य तेलंगाना में प्रचार करने को लेकर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चला है कि पिछले तीन से चार दिन में बेमौसम बारिश के कारण मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तरी महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में लगभग एक लाख हेक्टेयर भूमि में फसलें प्रभावित हुई हैं।

इस बीच केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आकलन शीघ्र कराने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में पाटिल ने कहा कि भिवंडी, शाहपुर, वाडा आदि क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है और धान की कटाई भी प्रभावित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रभावित किसानों के लिए राहत और उचित मुआवजे का आदेश देने का भी आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट